महापर्व: ‘छठ लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन अनुष्ठान’, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं की हैं। उन्होंने कामना की कि सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले। बता दें कि देशभर में आज से महापर्व छठ शुरू हो रहा है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छठ पर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “लोकआस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ प्रारंभ हो रहा है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित यह महापर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम प्रतीक है।”

उन्होंने लिखा, “समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। व्रत का संकल्प ले रहे सभी व्रतियों को मेरा सादर नमन और वंदन। छठी मैया और सूर्यदेव की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे व सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट किया, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस बार दिल्ली में छठ महापर्व और भी भव्य होगा। मुनक नहर के दोनों किनारों पर 11 किलोमीटर लंबे सुंदर छठ घाट तैयार किए गए हैं, ताकि आप सभी पूरे श्रद्धाभाव और सुविधा के साथ छठी मैया की पूजा कर सकें। छठी मैया से प्रार्थना है कि हर परिवार पर उनकी कृपा बनी रहे, हर घर में सुख, शांति और समृद्धि आए।”

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। छठी मैया व भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे और हर परिवार में आरोग्य, खुशहाली एवं मंगल का वास हो।”

और पढ़े  बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी: बोले- जहां कभी नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “लोक आस्था, पवित्रता व सूर्योपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर और छठी मइया से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार हो।”
  • Related Posts

    संक्रमण का खतरा: अस्पतालों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बैक्टीरिया रोकने में नाकाम, पानी में मिले 728 प्रदूषक

    अस्पतालों में मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए कई इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन अस्पतालों से निकलने वाला गंदा पानी खुद संक्रमण फैलाने का खतरा बन सकता है। आईआईटी…

    दिल्ली में एक्यूआई 500 पार: नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम की भी हवा खराब, 5वीं क्लास तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई

    दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार…