आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब डेयरी विकास बोर्ड के निदेशक सुखदीप सिंह छीना ने पार्टी के सभी पदों और अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। आप की दूसरी लिस्ट आने के बाद ये पहला इस्तीफा है।
आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा को लिखे अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि मैं, सुखदीप सिंह छीना, आम आदमी पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा देता हूं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ता हूं।







