संक्रमण का खतरा: अस्पतालों के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बैक्टीरिया रोकने में नाकाम, पानी में मिले 728 प्रदूषक

अस्पतालों में मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए कई इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन अस्पतालों से निकलने वाला गंदा पानी खुद संक्रमण फैलाने का खतरा बन सकता है। आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं की एक शोध में सामने आया है कि अस्पतालों में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी खतरनाक बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म नहीं कर पा रहे हैं।

दिल्ली के तीन अस्पतालों के गंदे पानी की जांच में 728 तरह के प्रदूषक मिले हैं। चिंताजनक बात यह है कि पानी साफ करने की प्रक्रिया के बाद भी चार खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद पाए गए। जांच में 51 तरह के एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीन मिले। इनमें 14 मल्टीड्रग रेजिस्टेंस यानी बहु-औषधि प्रतिरोध से जुड़े हैं।
ऐसे जीन बैक्टीरिया को एक से अधिक एंटीबायोटिक दवाओं का असर झेलने में सक्षम बना सकते हैं। इससे सामान्य संक्रमण का इलाज मुश्किल हो सकता है। गंदे पानी में एमोक्सिसिलिन, लेवोफ्लॉक्सासिन और एजिथ्रोमाइसिन जैसी एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष भी मिले। इनके लगातार संपर्क में रहने से बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित होने का खतरा है। शोध में मिले 728 प्रदूषकों में से 38 की रासायनिक संरचना की पुष्टि हुई और 23 की मात्रा मापी गई।
अगर यह पानी पूरी तरह साफ हुए बगैर नालों, नदियों या अन्य जल स्रोतों में पहुंचता है तो प्रदूषक और बैक्टीरिया पर्यावरण में फैल सकते हैं।  दूषित पानी का इस्तेमाल खेती में होने पर इनके खाद्य शृंखला तक पहुंचने की आशंका भी है। इससे एंटीबायोटिक प्रतिरोध और संक्रमण का खतरा अस्पतालों से निकलकर आम लोगों तक पहुंच सकता है।
अस्पतालों में होने वाले संक्रमण से जुड़े हैं ये बैक्टीरिया
शोधकर्ताओं ने गंदे पानी में एसीनेटोबैक्टर बाउमानी, क्लेबसिएला, स्यूडोमोनास एरुजिनोसा और एंटरोबैक्टर बैक्टीरिया की पहचान की। ये अस्पतालों में होने वाले संक्रमण से जुड़े हैं। इनसे कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों, बुजुर्गों और गंभीर तौर से बीमार लोगों को अधिक खतरा हो सकता है।
और पढ़े  भारत से और ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदेगा फिलीपींस, सैन्य जरूरतों के हिसाब से बदलाव की भी मांग
  • Related Posts

    महापर्व: ‘छठ लोक आस्था और सूर्य उपासना का पावन अनुष्ठान’, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

    प्रधानमंत्री मोदी ने लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं की हैं। उन्होंने कामना की कि सबको छठी…

    दिल्ली में एक्यूआई 500 पार: नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम की भी हवा खराब, 5वीं क्लास तक हाइब्रिड मोड में पढ़ाई

    दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार…