जेनी प्रकरण: 22 साल बाद भी जेनी के बेटे अंशु के जन्म प्रमाणपत्र में पिता का नाम नहीं, 2011 में अपडेट रिकॉर्ड

22 साल पूर्व जन्मे जेनी के बच्चे के पिता के नाम का दावा होने से उत्तराखंड की राजनीति इस समय गर्म है। साथ ही कई अनसुलझे सवाल सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में तैर रहे हैं। जिनका जवाब सब अपने-अपने तरीके से तलाश और समझ रहे हैं। जेनी के बच्चे अंशु का जन्म प्रमाण सामने आने के बाद इन सवालों की फेहरिस्त लंबी हो गई है। बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम से 2004 में जारी बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र में आज तक उसके पिता का नाम नहीं है।

नगर निगम ने 22 जनवरी 2004 को छह महीने पूर्व जन्मे एक बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र संख्या जारी किया गया। इसमें बच्चे का जन्म स्थान महिला चिकित्सालय दून अस्पताल दिखाया गया और माता का स्थायी पता नारी निकेतन दर्ज किया गया। सूत्रों की मानें तो इसके बाद नौ अगस्त 2011 को इसी बच्चे का नाम मास्टर अंशु दर्ज कराने के लिए जेनी इन्दिरा की ओर से नगर निगम में शपथ पत्र दाखिल किया गया।
शपथपत्र जेनी इन्दिरा पत्नी राजकुमार तिवारी निवासी नारी निकेतन के नाम से दिया गया। इसी आधार पर बच्चे का नाम नौ अगस्त 2011 को अंशु दर्ज कर लिया गया लेकिन पंजीकरण के करीब सात साल बाद भी पिता का नाम का दर्ज नहीं किया गया है। आज भी यह कॉलम खाली है।

बिना पिता के नाम के भी बनाया जा सकता है जन्म प्रमाण पत्र

नगर निगम की ओर से करीब 22 साल पूर्व जारी जन्म प्रमाण पत्र में आज तक बच्चे के पिता का नाम दर्ज नहीं है। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या पिता के नाम के बिना जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है। इस बारे में नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्ट्रार के अनुसार बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाली माता यदि शपथ पत्र देती है और स्पष्ट रूप से कहती है कि सिर्फ माता के नाम से बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाए तो बनाया जा सकता है।

और पढ़े  चीन के डर से कभी नहीं बनवाई सड़क: शाह का कांग्रेस पर तंज, कहा- इंडस्ट्रियल इकोनॉमी की ओर बढ़ा उत्तराखंड
  • Related Posts

    हरिद्वार: CM धामी ने सप्त सरोवर में किया कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन, गोवंश संरक्षण एवं सेवा का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तऋषि  हरिद्वार स्थित कामधेनु लोक भवन में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गोशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्णायन देसी गोरक्षाशाला द्वारा गोसेवा, गोवंश संरक्षण एवं…

    अनोखी शादी: स्लोवाकिया से हरिद्वार आकर एक दूजे के हुए पेट्रोलिना और जैकब, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

    धर्मनगरी हरिद्वार में सनातन संस्कृति और भारतीय वैवाहिक परंपराओं के प्रति विदेशी जोड़े का आकर्षण देखने को मिला। स्लोवाकिया से आए पेट्रोलिना और जैकब ने कुंभनगरी हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज…