आपके मतलब की बात : – 31 मार्च तक
आधार-पैन लिंक से लेकर जल्द करा लें ये जरूरी काम, वरना फिर हो सकती हैं दिक्कतें।।

Spread the love

मार्च वित्त वर्ष 2021-22 का आखिरी महीना है। ऐसे में आपको इस महीने में कुछ जरूरी कार्यों को जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए। वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं करा रखा है, तो इस काम को जल्दी से करा लें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा। इसके अलावा आपको इस महीने बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट से जुड़े दूसरे कामों को भी जरूर कर लेना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन कामों के बारे में, जिन्हें आपको जल्द से जल्द इस महीने निपटा लेना चाहिए।

आधार पैन कार्ड लिंक

अगर आपने अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं करा रखा है, तो इस काम को जल्द से जल्द कर लें। पैन को आधार कार्ड से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। अगर आप इस डेडलाइन से पहले अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते, तो इस स्थिति में आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा।

अगर आप इनकम टैक्स से छूट लेना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको 31 मार्च से पहले निवेश करना होगा। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C और 80D के तहत किए गए निवेश पर टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द ये काम कर लेना चाहिए।

फॉर्म 12B को करें जमा

अगर आपने 1 अप्रैल 2021 के बाद नौकरी को बदला है, तो इस स्थिति में नौकरी में कटे टीडीएस की जानकारी फॉर्म 12B के जरिए नई कंपनी को जरूर दें। अगर आप 31 मार्च से पहले इस काम को नहीं करते, तो ऐसे में कंपनी ज्यादा टीडीएस को काट सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

और पढ़े  BIG NEWS- मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...': करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने लोकभवन जाने से किया इनकार,ममता बोलीं- बंगाल में हुई लोकतंत्र की हत्या

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल बोर्ड Result- पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित, कुल 86.83 प्रतिशत बच्चे पास, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने आज कक्षा 10वीं (माध्यमिक) का वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में लगभग 9.71 लाख छात्र-छात्राओं ने…


    Spread the love

    बंगाल में आज हो सकता है CM के नाम का एलान, दोपहर बाद विधायक दल की बैठक, गृह मंत्री शाह रहेंगे मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के 2026 के विधानसभा में चुनाव प्रचंड जीत मिलने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में  राज्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *