नई टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में वन दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सालाना रेंज में कार्यरत वन दरोगा प्यार चंद रमोला (48) निवासी सौड़ गांव चंबा शाम करीब चार बजे सकलाना से दोपहिया वाहन से अपने गांव आ रहे थे। धनोल्टी के समीप चंबा की तरफ से जा रही एक कार को पास देते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।

चंबा थाना अध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि घायल वन दरोगा को उपचार के लिए चंबा स्थित चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
और पढ़े  अमित शाह का देहरादून दौरा: विरोध करने एयरपोर्ट जा रहे थे कांग्रेसी, पुलिस ने हिरासत में लिया
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सरकार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, 23 को सैलजा की मौजूदगी में निकलेगी पदयात्रा

    कांग्रेस प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन तैयारी कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह के मुताबिक इसे लेकर पार्टी 10…

    उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं

    चमोली के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों…