चीन के डर से कभी नहीं बनवाई सड़क: शाह का कांग्रेस पर तंज, कहा- इंडस्ट्रियल इकोनॉमी की ओर बढ़ा उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। आज के कार्यक्रम में राज्योत्सव की जनसभा और उत्तराखंड पुलिस के लिए राष्ट्रपति कलर अलंकरण समारोह प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

 

वापस लौटे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह दोनों कार्यक्रमों के बाद वापस दिल्ली लौट गए।

2029 तक देश होगा नशा मुक्त

अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2029 तक देश को नशा मुक्त कर दिया जाएगा। इस दिशा में उत्तराखंड पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है।

जंगल की आग से लेकर जल प्रलय तक पुलिस का योगदान अहम

शाह ने कहा कि उत्तराखंड कई प्रकार की आपदाओं से जूझता है। लेकिन उत्तराखंड का जवान चाहे वह किसी भी रूप में हो जंगल की आग से लेकर जल प्रलय तक का सामना उत्तराखंड पुलिस ने किया है। पहाड़ पर आपदा के समय या तो आईटीबीपी का जवान होता है या उत्तराखंड पुलिस का। उत्तराखंड पुलिस ने नई न्याय संहिता को शामिल करने में उत्तराखंड पुलिस ने देश में सबसे ज्यादा परिश्रम किया है। सीसीटीएनएस को देश में सबसे ज्यादा उत्तराखंड का प्रतिशत है। कोर्ट पुलिस जेल और अस्पताल सभी को जोड़ा गया है

पुलिस के 206 जवानों का बलिदान अहम

राष्ट्रपति निशान मिलने पर उत्तराखंड पुलिस को भारत सरकार की ओर से बधाई। सभी को धनतेरस की बधाई देता हूं। हमारी देवभूमि प्राकृतिक सुंदरता से रची बसी है। दुनियाभर के पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण और मां गंगा जमुना का उद्गम स्थल पूरी दुनिया को आकर्षित करते हैं। लाखों यात्रियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस के कंधों पर है।  मैं उस प्रदेश से आता हूं जहां से सबसे ज्यादा यात्री उत्तराखंड आते हैं। लेकिन मैंने किसी भी यात्री से उत्तराखंड पुलिस की बुराई नहीं सुनी। राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने के पीछे पुलिस के 206 जवानों का बलिदान अहम हैं।

उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, यह सम्मान पाने वाला 16वां राज्य बना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान किया। उन्होंने यह निशान पुलिस के ध्वज अधिकारी को सौंपा। उत्तराखंड यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बन गया है। यह सम्मान पुलिस बल की सेवाओं और विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

और पढ़े  कोटद्वार: फतेहपुर बैंड के पास नदी किनारे एसडीआरएफ की टीम को खाई में मिला शव, शिनाख्त नहीं, इलाके में सनसनी

राष्ट्रपति निशान प्रदान करने से पहले चारों धर्मों के धर्मगुरु करेंगे पूजा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कुछ ही देर में राष्ट्रपति निशान प्रदान करेंगे। इससे पहले चारों धर्मों के धर्मगुरु निशान की पूजा-अर्चना करेंगे।

पुलिस लाइन पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, परेड का किया निरीक्षण

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पुलिस लाइन पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया।

15 को उत्तराखंड गौरव और छह बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार

परेड ग्राउंड में राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में दो लोगों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव अवार्ड और छह बच्चों को बाल वीरता पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…