रुद्रपुर में देर रात एक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जब पोर्टल के पत्रकार रूपेश कुमार का कार सवारों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई। घटना के बाद एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने रूपेश कुमार को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेसियों और जिले के पत्रकारों ने रुद्रपुर कोतवाली में हंगामा करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।








