देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रहते हुए उन्हें नंदप्रयाग घाट में लोगों ने कमरे में बंद कर क्यों पीटा था। मेरे सवाल का जवाब दिए बिना भट्ट ने फिर से मुंह खोला तो मैं नंदप्रयाग घाट की घटना के पूरे चिट्ठे खोलूंगा।

भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ डॉ. हरक सिंह का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉ. रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष भट्ट को दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले अपने अतीत में झांकना चाहिए।
जेनी प्रकरण में सीबीआई जांच में क्लीन चिट के बाद भी मेरे ऊपर 23 साल पूरे मामले में आरोप लगाने से पहले भट्ट जवाब दे कि जब वे विधायक थे, नंदप्रयाग घाट में कमरे में बंद कर उन्हें लोगों ने क्यों पीटा था।

मेरे सवाल का भट्ट जवाब दें। यदि जवाब नहीं दिया और फिर मुंह खोला तो घाट की घटना का पूरे चिट्ठे खोलूंगा। उन्होंने चुनौती दी कि भट्ट के पास मेरे जितने काले चिट्ठे हैं खोले दें और मैं भी उनके काले चिट्ठे खोलूंगा।

और पढ़े  देहरादून- विपिन-प्रियंका बने मिसाल: पत्नी ने किडनी देकर बचाई जान, फिर दोनों ने जीता मैदान
  • Related Posts

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…

    देहरादून: शाह के दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए आए एमआई-17 में आई तकनीकी खराबी, यहीं रोका

    गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को प्रस्तावित दौरे से पहले बुधवार को परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए पहुंचे एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस…