संतो से आशीर्वाद लेने अयोध्या आया हूं- अखिलेश यादव.

Spread the love

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार प्रसार आज से थम गया है.अब 27 फरवरी को पांचवें चरण में शामिल जनपदों में मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा लेकिन इसके पूर्व प्रचार प्रसार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज अयोध्या दौरे पर रहे। इस दौरान मिल्कीपुर और गोसाईगंज विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया इसके बाद अयोध्या में आयोजित रोड शो में भी शामिल हुए। जिसके बाद अखिलेश यादव अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां बजरंगबली की आरती उतारी और गद्दीनशीन प्रेमदास पूर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास सहित अन्य संतों से भी मुलाकात की। और दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा। जिसके लिए आज संतो से आशीर्वाद लेने अयोध्या आया हूं।

वही अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत दिनों के बाद आज हनुमानगढ़ी पर दर्शन करने आया हूं इस दौरान यहां के संतों से भी मिलने का मौका मिला है। बजरंगबली का आशीर्वाद लेने और उनका दर्शन करने आया हूं मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव होगा। तो वही कहा कि अयोध्या में योगी आदित्यनाथ कई बार आए हैं लेकिन यहां की बिजली ग्राउंड करना, बिजली का उत्पादन बढ़ाना भजन संध्या स्थल बनाना, मेडिकल कॉलेज बनाना जिला अस्पताल बनाना और तमाम योजनाओं का काम समाजवादी पार्टी में किया गया था। और यह उम्मीद दिला सकता हूँ कि अयोध्या का संरक्षण करना, हेरिटेज को बचा करके अगले पीढ़ी तक ले जाना, और इस शहर को आधुनिक सके साथ जो धर्मिक स्थल है वह भी बची रहे। साथ ही यहां के व्यापार की संभावनाओं को और आगे बढ़ा करके और कहा कि किसान की जमीनों के सर्किल के रेट को बढ़ाकर कार्य किया जाएगा। तो वही दावा किया है कि किसी भी रुप में अयोध्या का विकास को नहीं रोका जाएगा।

और पढ़े  7 साल की उम्र में गवाएं दोनों हाथ, मुआवजे की आस में चली गई जान, अब हाईकोर्ट से आया फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    देखें यूपी बोर्ड के परिणाम,बस कुछ देर में जारी होंगे नतीजे,यहां देखें मार्कशीट और टॉपर्स सूची

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर देश माध्यमिक शिक्षा परिषद कुछ ही देर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी करेगा। परिणाम निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव और परिषद के सचिव भगवती…


    Spread the love

    श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 60 साल बाद मिलेगी 3 हजार रुपये मासिक पेंशन, आशा-आंगनबाड़ी को भी मिलेगा लाभ

    Spread the love

    Spread the loveअसंगठित क्षेत्र के 17 लाख से अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए बुधवार को डीएम मनीष बंसल ने बड़ी मुहिम शुरू की। सभी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *