लक्सर-सुल्तानपुर में मिठाई की दुकानों पर छापा: कारोबारियों में हड़कंप, मिली कईं खामियां, दुकानदारों को नोटिस

त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को विभाग की टीम ने लक्सर और सुल्तानपुर में मिठाई की दुकानों और निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान पर पांच किलो खराब मिठाई मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। वहीं, कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन और योगेंद्र पांडे के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न दुकानों और निर्माण इकाइयों की जांच की। लक्सर स्थित एक मिठाई निर्माण इकाई में गंदगी मिली। इसके अलावा खुले में रखी मिठाइयों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। एक अन्य दुकान पर भी मिठाइयों से संबंधित जरूरी जानकारी प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस पर दोनों संचालकों को नोटिस जारी किए गए। सुल्तानपुर में भी मिठाई निर्माण इकाई के टीन डिब्बों पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि दर्ज नहीं मिली।
संचालक को खाद्य सुरक्षा मानकों और लाइसेंस संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए। टीम ने मिठाई, मसाले, तेल, दूध और घी समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 78 नमूने जांच के लिए लिए। इनमें से 13 उत्पाद जांच में मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। संबंधित पदार्थों को मौके से हटवा दिया गया।

दुकानदारों में मचा हड़कंप

छापेमारी की सूचना मिलते ही मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार दुकानें छोड़कर चले गए, जबकि कुछ शटर गिराकर फरार हो गए। अधिकारियों ने कारोबारियों को मिठाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्माण व एक्सपायरी तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। टीम में अनुराग, गौरव नेगी और पूर्ण सिंह सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि मिलावट के खिलाफ जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़े  हल्द्वानी: कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, डेढ़ लाख की नकदी और फर्नीचर जलकर नष्ट, दमकल ने पाया काबू
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…