Ujjwala Yojana : आपको भी मिल सकता है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर फ्री एलपीजी कनेक्शन, ऐसे कर सकते है आवेदन..

Spread the love

लोगों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन्ही में से एक है ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’, जिसके तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराई जाती है। भारत सरकार द्वारा इस योजना के तहत देश की एपीएल, बीपीएल और राशन कार्ड धारक महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन दिया जाता है। दरअसल, इस योजना को लेकर खुद इंडियन ऑयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि अभी तक इस योजना के तहत करीब 9 करोड़ लोगों ने फ्री में एलपीजी कनेक्शन का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को की थी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस योजना के तहत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं.

ऐसे करे आवेदन –
 की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाना है। इसके बाद यहां डाउनलोड फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारियां भरनी है। अब इस फॉर्म को एलपीजी केंद्र पर जमा करा दें। इससे साथ आपको कुछ संबंधित दस्तावेजों को भी जमा कराना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की बाद करें तो आपके पास बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल सूची में नाम का प्रिंट, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की फोटोकॉपी, राशन कार्ड की फोटोकॉपी होनी चाहिए। दस्तावेज वेरीफाई होने के बाद आपको आसानी से एलपीजी कनेक्शन दे दिया जाएगा।

और पढ़े  Iran युद्ध का असर: बोतलबंद पानी पीना महंगा, 11 फीसदी तक बढ़ी कीमत, प्लास्टिक लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव

दरअसल, इस योजना में आवेदन के लिए कुछ शर्तें हैं, जैसे आवेदक एक महिला होनी चाहिए, जिसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। महिला बीपीएल परिवार से होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।


Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *