नई दिल्ली में सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव ने भी हिस्सा लिया। केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की इस बैठक को आगामी चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश संगठन की भूमिका, चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में लिए गए किसी विशेष निर्णय या आगे की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।








