चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: जवानों ने दुर्गम रास्ते पार कर सभी 6 मृतकों के शव खाई से निकाले, देर शाम घर भेजे गए

चमोली हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत सभी छह व्यक्तियों के शवों निकाल लिया गया है। सभी के शवों को घटनास्थल से रेस्क्यू कर ज्योतिर्मठ पहुंचाया गया। इसके बाद ऋषिकेश एम्स भेजा गया और वहां से हवाई मार्ग से शवों को उनके घर भेजा गया।

शनिवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय प्रशासन एवं सेना के जवानों की रेस्क्यू टीमों ने क्षत विक्षित शवों को रेस्क्यू कर तोली नाला स्थित सड़क मार्ग पहुंचाया था। अंतिम शव सुबह 4:40 बजे लाया गया। इसके बाद सुबह 6:20 बजे मोर्चरी ज्योर्तिमठ लाया गया है l

ऐसे हुआ था हादसा

शुक्रवार को खराब मौसम के बीच बदरीनाथ धाम से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई थी। हेलीकॉप्टर में सवार तीर्थयात्री देश के प्रथम गांव माणा घूमने भी गए थे। इसके बाद सभी हेलीकॉप्टर से सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इसी दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

 

हादसे में इन छह लोगों की हुई मौत
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी की हादसे में मौत हो गई।

पायलट
कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48 वर्ष), निवासी दिल्ली।
यात्री
प्रतापा (41 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
अरुण सालुंके (44 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
वी.बी. शंकर गौड़ा (39 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
सुधीर के. (50 वर्ष), निवासी कर्नाटक।
एच.एस. नटराजा (51 वर्ष), निवासी कर्नाटक।

और पढ़े  मसूरी: ऐतिहासिक विरासत से जुड़ेगा मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल, डीएम ने दिए निर्देश, इस बार है खास तैयारी

 

 

ज्योतिर्मठ पहुंची डीजीसीए की टीम

दुर्घटना की जांच के लिए शनिवार को डीजीसीए (नागरिक उड्डयन) की टीम पांडुकेश्वर पहुंच गई थी। आज टीम घटना स्थल पर जाएगी। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि टीम हादसे के कारणों का पता लगाएगी।

  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…