उत्तरकाशी: केदारताल में लापता सात ट्रैकर्स और गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार की गई रेकी

उत्तरकाशी के केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश में एसडीआरएफ का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के चलते तलाशी अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। ऐसे में हेलीकॉप्टर की मदद से क्षेत्र की हवाई रेकी कराई गई।

एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष पर्वतारोहण टीम को अभियान में लगाया गया है। इससे पहले एसडीआरएफ की गंगोत्री टीम के जवानों ने केदारताल क्षेत्र में पहुंचकर रेकी की थी, लेकिन अत्यधिक बर्फबारी और विषम परिस्थितियों के कारण सर्च अभियान को आगे बढ़ाना मुश्किल हो रहा था।
इसी के मद्देनजर एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से केदारताल क्षेत्र की दो बार सघन हवाई रेकी की गई। हालांकि, इस दौरान लापता ट्रैकर्स या उनके टेंट आदि के कोई स्पष्ट दृश्य संकेत नहीं मिल पाए।
वहीं, अभियान को गति देने के लिए एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एक अतिरिक्त टीम आवश्यक रेस्क्यू और पर्वतारोहण उपकरणों के साथ रवाना कर दी गई है। परिस्थितियां अनुकूल होने पर यह टीम सर्च एवं रेस्क्यू अभियान को आगे बढ़ाएगी।

फिलहाल एसडीआरएफ संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अभियान की आगामी रणनीति तैयार कर रही है। लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे पांच मिनी स्टेडियम और आठ खेल मैदान, विस सत्र में युवा कल्याण मंत्री ने दी जानकारी
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…