चमोली: भालू के आतंक से बंगथल में मचा हड़कंप, दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, दो मवेशी घायल

विकासखंड के चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों और पशुपालकों में दहशत का माहौल है। बीती रात बंगथल गांव में भालू ने दो गौशालाएं तोड़कर एक बैल को मार डाला, जबकि एक अन्य बैल और गाय को घायल कर दिया। लगातार हो रहे मवेशियों के नुकसान से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत बैल को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम के बाद वन विभाग के अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात भालू ने बंगथल निवासी भगत लाल की गौशाला तोड़कर एक बैल को मार डाला व दूसरे बैल को घायल कर दिया। इसके बाद भालू ने सुरेंद्र सिंह नेगी की गौशाला को निशाना बनाते हुए वहां बंधी गाय को घायल कर दिया। इससे दो दिन पहले भी इसी गांव में दिलबर सिंह नेगी की गौशाला तोड़कर भालू उनकी दुधारू गाय को मार चुका है। चंद्रशिला पट्टी में भालू के हमलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले डुंगर गांव में राजेंद्र सिंह नेगी की दुधारू गाय को भालू ने मार डाला था। चार दिन पहले किमोठा में इंदू देवी किमोठी की दुधारू गाय को अपना निवाला बनाया। वहीं, एक सप्ताह पहले कांडई चंद्रशिला में संजय किमोठी की गौशाला तोड़कर दुधारू गाय को मार डाला था और कलावती देवी के बैल को घायल कर दिया था।
बीती रात बंगथल में हुई घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान ज्योति देवी के नेतृत्व में गांव के नीचे सड़क पर मृत बैल को रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार मवेशियों को मारने के बावजूद भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे पांच मिनी स्टेडियम और आठ खेल मैदान, विस सत्र में युवा कल्याण मंत्री ने दी जानकारी
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…