आपके काम की खबर : बिजली उपभोक्ताओं को लगने जा रहा है एक और झटका, नियामक आयोग लेने जा रहा है बड़ा फैसला ।

प्रदेश के बड़े बिजली उपभोक्ताओं को एक और झटका लग सकता है। यूपीसीएल की ओर से ओपेन एक्सेज से बिजली खरीदने वालीं बड़ी कंपनियों पर छह माह तक अतिरिक्त सरचार्ज लगाने की अपील नियामक आयोग में दायर की गई है, जिस पर जल्द ही आयोग निर्णय लेने जा रहा है।
दरअसल, उत्तराखंड में कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि यूपीसीएल के अलावा बाहरी राज्यों से भी सस्ते दामों पर बिजली खरीदती हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें कई राज्यों से सस्ती बिजली मिल जाती है। इस ओपेन एक्सेज की वजह से यूपीसीएल को हर साल करोड़ों का नुकसान होता है क्योंकि यूपीसीएल ने इन कंपनियों में विद्युत आपूर्ति के लिए पूरी व्यवस्था बनाई हुई है।
100 किलोवाट से ऊपर के बड़े प्लांट या कंपनियां इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यूपीसीएल को इससे घाटा होता है, जिसकी प्रतिपूर्ति के लिए यूपीसीएल प्रबंधन ने नियामक आयोग का दरवाजा खटखटाया है। यूपीसीएल ने मांग की है कि अप्रैल से सितंबर के बीच बाहर से बिजली लेने पर अतिरिक्त सरचार्ज लगाया जाए, ताकि यूपीसीएल को जो घाटा हो रहा है उसकी कहीं न कहीं प्रतिपूर्ति हो सके। नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव पर सभी हितधारकों के सुझाव ले लिए हैं। अब आयोग की ओर से इस पर निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश और तूफान का असर, पहाड़ों के साथ मैदानों में भी गिरा पारा, 14 अक्तूबर तक का जानें...
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…