मोटाहल्दू : बड़ी घटना होने से पहले ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने किया उच्च अधिकारियों को अवगत, आज हुआ काम शुरू।।

ग्राम धनपुर के पश्चिम की ओर खेतों के ऊपर से जा रही 33000 केवीए की लाइन काफी नीचे आ चुकी थी, जिससे बिजली के करंट लगने की सम्भावना बनी थी, ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर इस संबंध में बात की। जिसके बाद शुक्रवार को उक्त कार्य में विद्युत विभाग ने उनकी शिकायत पर लाइन को ठीक कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। ग्रामीणों ने उक्त कार्य के लिए ग्राम प्रधान सीमा पाठक व विद्युत विभाग की पूरी टीम एवं उक्त कार्य में लगे हुए समस्त कर्मचारी का धन्यवाद किया है।

और पढ़े  विकासनगर: रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…