यह एक मुसलमान होने की सजा है?: जेल से बाहर आने पर छलका आजम का दर्द, बोले- कानून का वजूद खत्म हो चुका

अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने हिरासत में ले लिया। रिहाई जानकारी मिलते ही ईडी की टीम पहले से गेट पर मौजूद थी। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई। रामपुर के एएसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को हिरासत में लेकर गाजियाबाद मुख्यालय पूछताछ के लिए ले गई है।

 

azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release

 

जेल से बाहर आते ही छलका दर्द
जेल से बाहर आते ही आजम खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब कहने को बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून का वजूद खत्म हो चुका है। क्या यह एक मुसलमान होने की सजा है? हमारी गलती यह थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनाए। क्या यह हमारा गुनाह है?”

 

समर्थकों ने किया हंगामा
आजम खां के 11 महीने 14 दिन बाद जेल से रिहाई के संकेत देख बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता दोपहर से ही कारागार के बाहर जुट गए थे। आजम खां को ईडी की टीम द्वारा घेरते ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ईडी विरोधी नारे लगाए।

 

13 अक्तूबर को ईडी ने दर्ज किया था ताजा मामला
दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। ईडी की ओर से 13 अक्तूबर को जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के इस्तेमाल समेत कुछ अन्य आरोपों में अजीमनगर थाने में आजम खां के खिलाफ ताजा मामला दर्ज कराया था।

और पढ़े  मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार
azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release

29 अक्तूबरो को मिली थी जमानत
दो पैनकार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी। शुक्रवार को कोर्ट से रिहाई का परवाना जारी होने के बाद उनके जेल से छूटने के आसार नजर आने लगे थे। आजम से जुड़े कुछ अन्य मामलों में परवाने बाकी होने से रिहाई में रोड़ा अटकने की संभावना भी जताई जा रही थी। इस बीच आजम खां के अधिवक्ता ने तेजी पकड़ते हुए शनिवार को उनसे जुड़े अन्य मामलों में भी परवाने जारी करा लिए। इस जानकारी के साथ ही शनिवार दोपहर से आजम समर्थकों और सपाइयों की भीड़ जेल पर जुटने लगी।

azam khan muslim punishment statement ed custody after jail release
ईडी अधिकारियों संग हुई आजम की बहस
आजम-अब्दुल्ला की रिहाई तय मानकर खुशी से झूम रहे सपाइयों के चेहरे शाम 6.15 बजे जेल के गेट पर ईडी की टीम देखते ही फक पड़ गए। ईडी की टीम के साथ बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान भी थे। शाम सात बजे सपा नेता आजम खां के जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम ने उन्हें घेर लिया। एक आदेश दिखाया, जिस पर आजम खां से कुछ सेकंड की बहस हुई लेकिन इसके बाद भी टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की टीम उन्हें साथ ले गई। इससे उनके समर्थकों में मायूसी छा गई। काफी देर असमंजस में रहे आजम समर्थकों और सपाइयों ने कुछ देर बाद जेल से बाहर आए अब्दुल्ला आजम का स्वागत किया। इस बीच ईडी के खिलाफ नारे भी लगाए।
टाइम लाइन
शाम 4:30 बजे: रामपुर जेल में सभी परवाने पहुंचे
शाम 5:00 बजे: जेल गेट पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी
शाम 5:30 बजे: आजम खां के वकीलों का पैनल जेल पहुंचा
शाम 6:15 बजे: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जेल पहुंची
शाम 7:00 बजे: आजम खां जेल से बाहर आए
शाम 7:01 बजे: ईडी की टीम ने गेट पर ही आजम खां को हिरासत में लिया
शाम 7:02 बजे: ईडी की गाड़ी के आगे समर्थक खड़े हो गए, ईडी के खिलाफ नारे लगाए
शाम 7:05 बजे: आजम खां-ईडी टीम में हिरासत में लेने को लेकर नोकझोंक हुई
शाम 7:25 बजे: आजम खां ने ईडी टीम की गाड़ी के पायदान पर खड़े होकर समर्थकों का अभिनंदन स्वीकारा
शाम 7:30 बजे: ईडी की टीम आजम खां को लेकर जेल गेट से रवाना हो गई।
  • Related Posts

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…

    केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया…