रुद्रपुर: युवक का शव दो हिस्सों में मिला, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले, ट्रेन से कटने की आशंका

रुद्रपुर शहर के छतरपुर रिंग रोड के नीचे रेलवे ट्रैक के पास शनिवार को 25 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का सिर रेलवे ट्रैक के एक ओर, जबकि धड़ दूसरी ओर पड़ा मिला। शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जांच की।
प्रारंभिक तौर पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और हादसा कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
और पढ़े  विकासनगर: साक्ष्य के अभाव में 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के प्रयास का आरोपी बरी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…