मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सरदार पटेल का पूरा जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा।
अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से उन्होंने देश की 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल के योगदान को प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा।






