ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे के पीछे तकनीकी खामी, मौसम की अनदेखी या व्यावसायिक आपाधापी जैसी संभावित वजहों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विमानन सुरक्षा मानकों को कड़ा किया जाना चाहिए। साथ ही बदरीनाथ धाम की पवित्रता और सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने पर जोर देते हुए धाम परिसर और यात्रा मार्ग पर डीजे, नाच-गाने और व्यावसायिक आयोजनों पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट और सख्त नीति बनाने की मांग की।






