हिमाचल प्रदेश: सड़क से नीचे गिरी कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की माैत, 1 घायल

हिमाचल प्रदेश में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की माैत हो गई है। शिमला जिले के नावर क्षेत्र के दरोटी संपर्क सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ है। मृतकों में दरोटी निवासी मां-बेटे के अलावा तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद शिमला रेफर किया गया है।

 

मृतकों की सूची
मृतकों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उसकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी गांव के रूप में हुई है। इनके अलावा निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम, तीनों नेपाली नागरिक की भी हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में मां-बेटे सहित पांच लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

 

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को जारी की फाैरी राहत
प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार टिक्कर मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

 

 

कार के उड़ गए परखच्चे
जानकारी के अनुसार मां और बेटा शनिवार सुबह कार में नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए गांव लेकर जा रहे थे। इसी दाैरान कार सड़क से नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहाड़ी सड़क घुमावदार है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार सड़क के ऊपर वाले हिस्से से गिरकर नीचे पहुंच गई। हादसे के बाद माैके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास माैजूद स्थानीय लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया।

और पढ़े  हिमाचल: हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ की ग्रांट का दावा फर्जी, FIR दर्ज, विभाग ने बैठाई जांच
  • Related Posts

    हिमाचल: हमीरपुर के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ की ग्रांट का दावा फर्जी, FIR दर्ज, विभाग ने बैठाई जांच

    सेना के लिए ड्रोन विकसित करने के नाम पर 3.5 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने का बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के छात्र सर्वेश शर्मा का दावा सवालों के घेरे में आ…

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…