उत्तराखंड: हद्वय गति रुकने से गढ़वाल राइफल्स में तैनात सूबेदार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

भारतीय सेना की 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात देवाल हरमल निवासी नायक सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया की जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में हद्वय गति रुकने से मौत हो गई।

जवान के निधन पर पूरे गांव सहित जनपद में शोक की लहर है। सूबेदार विश्वनाथ प्रताप सिंह गड़िया ने भारतीय सेना में करीब 24 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।

 

देश सेवा के प्रति उनका समर्पण और सैन्य परिवार की पृष्ठभूमि उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रही। उनके पिता देव सिंह गड़िया भी पूर्व सैनिक रहे हैं। जबकि उनके दो बड़े भाई नरेंद्र सिंह और प्रवीण सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

और पढ़े  श्रीनगर: BJP प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का स्वागत, जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में होंगीं शामिल
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…