जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। एसडीएम के अनुसार, हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) और पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

हादसे के बाद से पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक उससे संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। खराब मौसम के बीच खोजबीन का काम शुरू किया गया है। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए टीमें जुटी हुई हैं।

 

वायरल हो रहीं मृतकों की फोटो
हादसे में मारे गए कर्नाटक के निवासियों के नाम से ये फोटो खूब वायरल हो रह हैं पर आधिकारिक रूप से कहीं से भी साफ नहीं हो सका कि ये वास्तव में मृतकों की ही फोटो हैं या नहीं। इसलिए अमर उजाला इनकी पुष्टि नहीं करता है।

जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

और पढ़े  स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ केस: आरोपी शिक्षक समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच के लिए अधिकारी नियुक्त
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…