करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला को गोली लग गई। आरोप है कि महिला के पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की, जिसमें उसकी पत्नी घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घायल महिला का पति भट्ठा संचालक बताया गया है।

 

मोहल्ला महावीर नगर, गली नंबर एक निवासी शिवा (40) पत्नी राजकुमार यादव बृहस्पतिवार शाम परिवार के साथ घर की छत पर करवा चौथ का चांद देखने गई थीं। इसी दौरान पति राजकुमार यादव ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली शिवा को लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

 

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। मौके पर भीड़ जुट गई। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़े  UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    UP: CM योगी बोले- प्रदेश में अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यापारियों के अंदर से खत्म हुआ खौफ

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात रात में जगमगाते बाजारों को व्यापारी के विश्वास का प्रकाश बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर पूर्ववर्ती सरकार…