MP: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को सामने आई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिले के दो अलग-अलग गांवों में दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इन घटनाओं में दोनों बहनों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव की है। यहां रहने वाली अंजली रावत ने अपने छह साल के बेटे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंजली आठ महीने की गर्भवती थी। उसके पति की मौत के बाद से वह सदमे में थी। परिजनों के मुताबिक, पति की मौत के बाद अंजली मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। अंजली और उसके बेटे की मौत की खबर से परिवार में दुख का माहौल था। इसी बीच उसकी बड़ी बहन सीता रावत के साथ भी एक दर्दनाक घटना सामने आई।

दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र के खोंकर गांव की है। यहां सीता रावत ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में सीता और उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। एक ही दिन में दो बहनों और उनके चार बच्चों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस घटनाओं के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दोनों मामलों में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले CM

 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कोलारस थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनाओं से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटनाओं के कारणों का पता चल सकेगा।

शिवपुरी में एक ही दिन में दो बहनों और चार बच्चों की मौत की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे।

 

  • Related Posts

    भोपाल: MP में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें

    प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कल देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। आदेश के तहत नर्मदापुरम, बैतूल,…

    चक्रवात अर्नब ने बदला MP का मौसम: आज 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, करवा चौथ पर बादल डालेंगे खलल?

    मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। चक्रवात अर्नब के प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मौसम ज्यादा बिगड़ने…