बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के मलबे में एक महिला और दो पुरुष दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ, एमडीआरएफ और मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल की टीमों ने भी मोर्चा संभाला।
रेस्क्यू ऑपरेशन में तीनों लोगों को मलबे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकाली गई महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है, जबकि दोनों घायल पुरुषों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे में कोई अन्य व्यक्ति न फंसा हो। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं।
और पढ़े  MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी
  • Related Posts

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…

    UP- अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की ताकत, सरकार के कामकाज और आगामी चुनावी एजेंडे को धार देगी। बैठक में पेश…