मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा थाना प्रभारी पूजा पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। सुरूरपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायल बच्चों को उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित ग्लोबल अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही रोहटा थाना प्रभारी पूजा पवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। सुरूरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत और बचाव की कार्रवाई करते हुए घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए मोदीपुरम स्थित ग्लोबल अस्पताल पहुंचवाया।
बस चालक मौके से फरार
बस चालक की पहचान मोमिन पुत्र यामीन, निवासी गांव सतवाई के रूप में बताई गई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ और बस में सवार बच्चों की वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।








