उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश

पिथौरागढ़ जिला कारागार में कैदियों के भोजन पर आवंटित बजट, खर्च की गई धनराशि और भोजन की गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था का ब्योरा अब सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत देना होगा। राज्य सूचना आयोग ने मामले की सुनवाई करते हुए कारागार प्रशासन को सात दिन के भीतर मांगी गई पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सूचना आयुक्त कुशला नंद कोठियाल के समक्ष पहुंचे मामले में किशोर राम ने जिला कारागार से कैदियों के भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए गठित कमेटी की बैठकों का ब्योरा मांगा था। उन्होंने भोजन के लिए आवंटित बजट और अब तक खर्च की गई राशि की जानकारी भी मांगी थी।

 

इसके अलावा उन्होंने कारागार में स्वास्थ्यकर्मियों के स्वीकृत पदों, भरे और रिक्त पदों की संख्या, कैदियों को रखने की क्षमता और वर्तमान में बंद कैदियों की संख्या का विवरण मांगा था। आरटीआई के तहत उचित जवाब नहीं मिलने पर किशोर राम ने पहले विभागीय अपील और फिर राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की। सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्त कुशला नंद कोठियाल ने कहा कि मांगी गई जानकारी सामान्य प्रकृति की है और कैदियों के हितों से जुड़ी है। उन्होंने जिला कारागार को सात दिन के भीतर पूरी सूचना उपलब्ध कराने के आदेश दिए।

और पढ़े  दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की CM धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…