अफगानिस्तान में रविवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट 22 सेकंड पर आया।
अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 110 किलोमीटर की गहराई में था। EMSC ने पहले भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 5.2 कर दिया।
वैज्ञानिक भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल करते हैं। जब भूकंप आता है, पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे बाहर आती हैं। उन्हें रिक्टर स्केल से मापा जाता है। इसके बाद ही यह पता लगता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां पर था।







