प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर होंगे। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रक्रिया के सरलीकरण की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से सड़क निर्माण में कटिंग के बाद अन्य कामों के लिए दोबारा से स्वीकृति नहीं लेनी पड़ेगी।
सड़क की कटिंग होने के बाद सुरक्षा दीवार, पुलिया व नालियां बनाने के लिए अलग से स्वीकृति की प्रक्रिया अपनाने से कई माह का समय लगता है। इसके साथ सड़क कटिंग को नुकसान होता है। नई व्यवस्था में पहले व दूसरे चरण के सभी कार्य एक ही स्टेज में स्वीकृत किए जाएंगे। इससे पहाड़ कटान के बाद आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य समय पर कराए जा सकेंगे और मार्गों को होने वाली क्षति कम होगी।








