आंध्र प्रदेश: बंगाल की खाड़ी में मौसम हुआ खतरनाक, गंभीर चक्रवात का अलर्ट, एपीएसडीएमए ने लोगों को किया आगाह

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन (निम्न दबाव का क्षेत्र) 27 अक्तूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसे देखते हुए लोगों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को आगाह किया है कि वे लापरवाही न बरतें, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में मौसम की यह प्रणाली लगातार विकसित हो रही है।

 

आधिकारी ने लोगों से क्या अपील की?
एक आधिकारिक बयान में जैन ने कहा, ‘पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। लोगों को बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।’ प्रबंध निदेशक के अनुसार, यह डिप्रेशन पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। रविवार सुबह 5:30 बजे यह पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। यह अंडमान द्वीप समूह में श्रीविजयपुरम से लगभग 440 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम, विशाखापत्तनम से 880 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 980 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, मछलीपट्टनम से 1,080 किमी पूर्व और बापटला से 1,150 किमी पूर्व में स्थित था।

 

 

मौसम विभाग ने क्या कहा?
इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि यह डिप्रेशन रविवार को दक्षिण की ओर बढ़ते हुए एक ‘गहरे डिप्रेशन’ (डीप डिप्रेशन) में बदल सकता है और इसके बाद धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ सकता है। विभाग के अनुसार, 26 अक्तूबर की सुबह तक यह प्रणाली पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। इसके बाद, 27 अक्तूबर की सुबह के आसपास यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकती है। मौसम प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। 28 अक्तूबर की सुबह के आसपास, यह आंध्र प्रदेश तट के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में पहुंच जाएगा।

और पढ़े  एशियन पैरा गेम्स का समापन: मोना और निषाद ने लहराया तिरंगा, भारत के रिकॉर्ड प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर की दोपहर से पहले, यह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है (बापटला और विशाखापत्तनम के बीच)। इस दौरान हवा की लगातार गति 115-125 किमी प्रति घंटा रहने और हवा के झोंकों की गति 140 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…