नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर शो देखने के लिए रवाना हुए। पीएम के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज काशी के आसमान में विमानों की कलाबाजी देखेंगे।

 

समर्थकों को देख पीएम मोदी ने रुकवाई कार, बाहर निकलकर किया अभिवादन

एयर शो में शामिल होने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से नमो घाट पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन से नमो घाट तक जगह-जगह लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भदऊचुंगी के पास सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। समर्थकों का उत्साह देख पीएम मोदी ने अपनी कार रुकवाई और बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए लोगों का अभिवादन किया।

 

पुलिस लाइन से नमो घाट तक दिखा प्रधानमंत्री के स्वागत का उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला पुलिस लाइन से सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट होते हुए राजघाट पुल स्थित नमो घाट के लिए रवाना हुआ। काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर की चमचमाती सड़कें और जगह-जगह लगाए गए स्वागत मंच काशी की भव्यता और मेहमाननवाजी की झलक पेश कर रहे थे। सभी मार्गों पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

पीएम की एक झलक पाने को लोग बेताब

पीएम मोदी के नमो घाट पर आगमन को लेकर जहां पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट हैं। वहीं भाजपा के नेता व कार्यकर्ता स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। साथ ही काशीवासी पीएम की एक झलक पाने को बेताब हैं। बैरिकेडिंग के अंदर से ही लोग निगाह गड़ाए हुए हैं।

और पढ़े  UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

पीएम के आगमन से पहले खाली कराया गया रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो घाट के लिए रवाना हुए हैं। उनके आगमन को लेकर नमो घाट की तरफ जाने वाले रास्ते को खाली करा दिया गया है। वहीं स्वागत के लिए डमरू वादन की टीम पहुंच चुकी है। सभी स्वागत स्पॉट पर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद हैं।

नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

पीएम मोदी ने करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बनी मिल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की नई इकाई का उद्घाटन किया। करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इकाई में कपड़े तैयार किए जाएंगे। अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे उत्पादों के उत्पादन के साथ निर्यात की भी योजना है।

  • Related Posts

    यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

    उत्तरप्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,…

    आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल

    प्रधानमंत्री मोदी आज अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां स्थित अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का उद्घाटन करेंगे…