हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर पीलीकोठी स्थित कोचिंग में तैयारी कर रहा था। उसके पिता प्रेम सिंह मावड़ी भीमताल डायट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। हादसे में बीती रात दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक छात्रा का उपचार चल रहा है।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में वापसी, प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी / तीनपानी- रफ्तार 120 , परखचे उड़े और 3 जिंदगियां खत्म: कार डिवाइडर से टकराकर दूर तक घिसटती चली गई

    रफ्तार का रोमांच, उम्र का जोश और सड़क पर दौड़ती बेकाबू कार… कुछ पलों की यह कहानी दो परिवारों की जिंदगी में कभी न भरने वाला जख्म छोड़ गई। शुक्रवार…