अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई

प्यार उम्र की सरहदों और फासलों को नहीं देखता, इस बात को सच साबित करती एक अनोखी प्रेम कहानी औरैया और सहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध रामसुगर को औरैया की रहने वाली 30 वर्षीय चर्चित इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत से मोहब्बत हो गई। उम्र के इस पड़ाव पर परवान चढ़े प्यार को अब दोनों ने शादी के बंधन में तब्दील करने का फैसला कर लिया है।

 

वृद्ध रामसुगर ने बताया कि रानी राजपूत का उनके घर पिछले दो वर्षों से लगातार आना-जाना था। रामसुगर की पुत्री राधा खुद एक यूट्यूबर है और रानी उनके घर अक्सर वीडियो शूट करने आती थीं। राधा के साथ वीडियो शूटिंग के दौरान ही रानी का रामसुगर के घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे मुलाकातों का यह सिलसिला प्यार में बदल गया। करीब सात वर्ष पूर्व रामसुगर की पत्नी का निधन हो चुका है इसके बाद अब उन्हें अपना हमसफर रानी राजपूत के रूप में नजर आया है।

 

बेटी राधा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में उनके पिता रामसुगर और इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी राजपूत की सगाई हुई। इस सगाई का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड हुआ वह तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। परिजन के अनुसार इस रिश्ते को आधिकारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए जल्द ही दोनों पूरे रीति-रिवाज और परंपराओं के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।
शादी की सभी रस्में और तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। जहां एक ओर इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं परिवार की सहमति और दोनों की रजामंदी से होने वाली यह शादी अब इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन गई है।
और पढ़े  UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ
  • Related Posts

    UP- क्या 19 अक्तूबर को महानवमी पर बंद रहेंगे प्रदेश के स्कूल-कॉलेज, CM योगी तक पहुंची मांग

    शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 19 अक्तूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने इस…

    अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’

      हनुमानगढ़ी से जुड़े तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला से कथित ठगी के मामले में विवेकानंद दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी…