झोटा हत्याकांड: परविंदर झोटा हत्याकांड: आज पंजाब बंद का एलान,पिता बोले-न्याय के लिए सभी लोग साथ दें

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या हुई थी। झोटा ने आरोपी को एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा था। यह घटना झोटा के लाइव फेसबुक सेशन के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी। इस हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद है। जानें….

 

 

मुख्य आरोपी सालासर से गिरफ्तार, दो साथी भी काबू

डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि झोटा के पिता भीम सिंह के बयान पर मानसा सिटी-2 थाने में अश्वनी कुमार और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया है। उसके दो साथियों को भी काबू किया गया है। मामले में अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

फिरोजपुर शहर के बाजार बंद, सब्जी मंडी खुली

झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद की कॉल के तहत फिरोजपुर शहर के बाजार पूरी तरह बंद नजर आए, जबकि सब्जी मंडी सामान्य दिनों की तरह खुली रही।

जानकारी के अनुसार, परमिंदर सिंह झोटा मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए आवाज उठा रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है और नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गुरुवार सुबह फिरोजपुर शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे। वहीं, सब्जी मंडी में रोजमर्रा की तरह कारोबार होता दिखाई दिया। शहर में बंद का असर बाजारों में साफ नजर आया।

और पढ़े  परविंदर सिंह झोटा का कत्ल: पंजाब में नशीली दवा बेचते हुए पकड़ा तो दुकानदार ने की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नशे की बिक्री का विरोध करने के दौरान चली थी गोली

मंगलवार को नशीले पदार्थों की बिक्री का विरोध करने के दौरान परविंदर सिंह झोटा को गोली मार दी गई थी। घटना के समय फेसबुक लाइव चल रहा था। झोटा के साथी भी घायल हुए थे। हत्या के बाद से परिजनों और समर्थकों में रोष है। वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पिता ने की समर्थन की अपील

झोटा सिंह के पिता भीमा सिंह ने पंजाब के लोगों को बंद का समर्थन करने की अपील की है। वहीं दूसरी तरफ स्कूल कॉलेज बस ऑपरेटर यूनियन पंजाब के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने बंद का पूर्ण तौर पर समर्थन करते हुए कहा कि आज कोई भी स्कूल बस नहीं चलेगी।

झोटा हत्याकांड पर उबाल: पूरा पंजाब बंद, नहीं चलेंगी स्कूल बसें; पिता बोले-न्याय के लिए सभी लोग साथ दें

नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले एंटी ड्रग टास्क फोर्स के एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने पंजाब में उबाल ला दिया है। संघर्ष कमेटी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे और डीजीपी गौरव यादव की बर्खास्तगी की मांग पर आज पंजाब बंद का एलान किया है। कमेटी ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    परविंदर सिंह झोटा का कत्ल: पंजाब में नशीली दवा बेचते हुए पकड़ा तो दुकानदार ने की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब के मानसा जिले में एक नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। इस मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।…

    SC का बड़ा फैसला: पंजाब में 50 वार्डों का चुनाव रद्द, छह हफ्ते में फिर मतदान, BJP ने उठाए थे सवाल

    नामांकन प्रक्रिया में विपक्षी उम्मीदवारों को रोकने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के निकाय चुनाव से जुड़े 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर दिए हैं। इनमें पटियाला नगर…