अयोध्या- आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ अभियान के तहत 26 अक्टूबर से निकलेगी पदयात्रा

 

आरक्षण बचाओ, आरक्षण बढ़ाओ बहुजन आंदोलन महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर 26 अक्टूबर से सात दिवसीय पदयात्रा निकालने की घोषणा की है। अयोध्या के गांधी पार्क से राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा तक प्रस्तावित इस यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संगठन ने जिलाधिकारी को पत्र देकर सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग की मांग की है।
संगठन की ओर से जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पांच सितंबर 2026 को राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न मांगें उठाई गई थीं। इनमें जातीय जनगणना, कॉलेजियम व्यवस्था, एनएफएस और बैकलॉग से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा 23 अगस्त 2026 को आरक्षण विरोधियों के समर्थन में दिए गए कथित बयानों तथा 22 विभागों में 11,514 पदों के आरक्षण घोटाले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है।पत्र के अनुसार, मांगों पर कार्रवाई के लिए 20 सितंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन संगठन का आरोप है कि निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसी के विरोध में बहुजन आंदोलन महासभा ने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल ने पत्र में बताया कि यात्रा में प्रदेशभर से ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समाज के लोग शामिल होंगे। यात्रा पैदल और शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। संगठन ने प्रशासन से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के तहत यात्रा के लिए उचित पुलिस बल, लाउडस्पीकर और मार्ग व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की है। डीएम को पत्र सौंपने के दौरान डॉक्टर अविनाश, गंगाराम वर्मा, दयाशंकर ,मोहम्मद बकरीदी खान सहित कई लोग मौजूद थे।

और पढ़े  अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं…

    नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा

    ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों…