महाराष्ट्र: परिवार के पास नागपुर पहुंचे दीपके, कहा- दोबारा प्रदर्शन नहीं करेंगे, ऐसा कोई बॉन्ड नहीं भरा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड भरकर नहीं दिया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने को लेकर फिर से कोई प्रदर्शन नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि दीपके की टिप्पणी सीजेपी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर एहतियातन हिरासत में लिए गए दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे। महाराष्ट्र के हिंगोली में अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले दीपके ने नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, मैंने किसी भी बॉन्ड पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे। हम पीएम मोदी और अमित शाह जैसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं। मुझे एक बार जेल में डालो या सौ बार, हम आपकी तानाशाही से नहीं डरते और हम आपकी तानाशाही खत्म करेंगे।

 

 

  • Related Posts

    चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च, राज्य में SIR रद्द करने की मांग,बोले- बैलेट पेपर से हो चुनाव

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। मुंबई में रविवार को गर्जना मार्च के मौके पर…

    मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां, पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा

    मुंबई में “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों और ढोल-ताशा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव के अंतिम, 12वें दिन भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन जुलूस समुद्र तटों…