केदारनाथ हेली सेवा: 3 बजे खुला आईआरसीटीसी का पोर्टल, कुछ ही देर में टिकट बुकिंग हुई फुल

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई।  आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दोपहर बाद तीन बजे टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल खुला, इसके  कुछ देर बाद ही बुकिंग फुल हो गई। यात्रियों ने 16 अक्टूबर से नौ नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए।

बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे अधिक मांग रहती है। देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा करना चाहते हैं। जिस कारण वेबसाइट खुलते ही कुछ ही घंटे में टिकट बुकिंग फुल हो जाती है। इसलिए देर किए बिना अपना टिकट बुक कर लें।
यात्रा शुरू होने पर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए आने-जाने का किराया 12154 रुपये, फाटा से 9680 रुपये व सिरसी से 6086 रुपये तय किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में गुप्तकाशी से 290 रुपये व फाटा से 838 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि सिरसी हेलिपैड से हेली का किराया 2753 रुपये सस्ता हुआ है। दूसरे चरण की यात्रा में यात्रियों को राहत देते हुए किराया नहीं बढ़ाया गया है।
और पढ़े  उत्तराखंड BJP: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश कल करेंगे नामांकन, भट्ट ने जताई निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…