हरिद्वार: 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी, किया दुष्कर्म, बच्ची ने मां को बताई आपबीती

कनखल कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वहां उसका यौन शोषण किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

 

 

डरी सहमी किशोरी को देख मां ने पूछा, तब उसने आपबीती बताई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि जल्द मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  विकासनगर: दून-पांवटा हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरी बस, इतने यात्री थे सवार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…