तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा था, उसी घर में हुई तीन हत्याओं ने पूरी कॉलोनी को झकझोर दिया है। घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत है और हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर जिस घर में कुछ दिन पहले तक रौनक की तैयारी हो रही थी, वहां ऐसा खौफनाक मंजर कैसे बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कपूर दंपती के घर में पिछले करीब दस दिन से काम चल रहा था। सबसे पहले घर में पुताई कराई गई। इसके बाद छत पर डैमप्रूफिंग का काम कराया गया। काम को अंतिम रूप देने के लिए घर की छोटी-मोटी खराब चीजों को भी ठीक कराया जा रहा था। इसी सिलसिले में प्लंबर राजकुमार भी पिछले कई दिनों से घर पर आ रहा था।

Dehradun triple murder flood of tears flows in home where Diwali preparations were under

बताया जा रहा है कि दिवाली को लेकर परिवार में उत्साह था। बाहर रहने वाले बेटे भी त्योहार पर घर आने वाले थे। ऐसे में घर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कराया जा रहा था। परिवार को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि घर में आने-जाने वाला एक परिचित कारीगर ही उनके लिए मौत का कारण बन जाएगा।

 

तिहरे हत्याकांड के बाद अब वही घर सन्नाटे में डूबा है। पड़ोसियों का कहना है कि विष्णुलोक कॉलोनी को सुरक्षित और शांत इलाका माना जाता था। ऐसी वारदात ने हर परिवार को भीतर तक डरा दिया है।

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार

 

लोग घटना को याद कर सिहर उठते हैं। महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष डर है। त्योहार से पहले हुई इस घटना ने पूरे मोहल्ले की खुशियां मातम में बदल दी हैं। हर आंख नम है और लोगों में आरोपी के प्रति गहरा आक्रोश है।

 

मोहल्ले के लोगों को जैसे पता चला कि हत्यारोपी राजकुमार ने सिर्फ तीन सौ रुपये कम मिलने के विवाद में तीन लोगों की हत्या की तो हर कोई दंग रह गया। सुबह से ही कपूर परिवार के घर के पास लोगों को काफी भीड़ जमा रही। हर कोई हतप्रभ था कि एक छोटे से झगड़े ने कैसे इतनी बड़ी घटना का रूप ले लिया।

  • Related Posts

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…