लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा सोशल मीडिया?: दुनियाभर में 35% लोगों की राय, प्यू का 37 देशों में सर्वे

डिजिटल क्रांति के इस दौर में यह राय भी बनती जा रही है कि सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। प्यू के ताजा सर्वे के मुताबिक, दुनियाभर के 35% लोग मानते हैं कि सोशल मीडिया ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, 55% लोग मानते हैं कि यह लोगों को जागरूक बनाने के साथ राजनीति में अपनी बात रखने का मंच देता है। यह सर्वे 37 देशों में किया गया।

 

नतीजे बताते हैं कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड जैसे उच्च आय वाले देशों में आधे से अधिक लोगों का स्पष्ट मानना है कि सोशल मीडिया लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है। अमेरिका में तो 64% वयस्क इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक मानते हैं।

 

 

भारतीयों की नजर में  सोशल मीडिया/इंटरनेट का नफा और नुकसान

  • ताजा घटनाओं की जानकारी मिलती है- 66%
  • राजनीति में आवाज बुलंद करने का साधन-55%
  • लोगों को गुमराह करना आसान होता है- 62%
  • राजनीतिक विचारों के आधार पर विभाजन- 51%

 

देश बुरा अच्छा
भारत 23% 66%
पाकिस्तान 33% 62%
बांग्लादेश 28% 67%
श्रीलंका 35% 54%
जापान 43% 48%

 

अमीर देशों को सता रहा ज्यादा डर

देश बुरा अच्छा
कनाडा 55% 40%
अमेरिका 64% 34%
यूके 56% 41%
जर्मनी 61% 37%
फ्रांस 65% 31%
और पढ़े  अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल
  • Related Posts

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…

    पश्चिम एशिया: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूतियों का हमला, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

    यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने शनिवार (स्थानीय समय) को सना और सादा में हूतियों के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले की पुष्टि की। यह कार्रवाई तब हुई…