UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती

उत्तरप्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौवां नामांकन पत्र खरीद लिया है। चुनावी गणित के मुताबिक, मौजूदा संख्याबल के आधार पर भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी (सपा) के दो प्रत्याशियों का निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

ऐसे में भाजपा की ओर से नौवां पर्चा खरीदे जाने से चुनाव में सेंधमारी की संभावनाओं को बल मिला है।राज्यसभा चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है। इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के लिए शक्ति परीक्षण के तौर पर भी देखा जा रहा है। दोनों दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं।
भाजपा और सपा के पास कुछ अतिरिक्त वोट हैं, जिसके चलते क्रॉस वोटिंग और विधायकों के पाला बदलने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। भाजपा इससे पहले भी राज्यसभा चुनाव में अतिरिक्त प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना चुकी है। नौवां पर्चा खरीदने के बाद पार्टी की रणनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।
ऐसे में नौवें प्रत्याशी का नाम सामने आने पर ही तस्वीर स्पष्ट होगी।उधर, सपा ने प्रो. रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाया है और दोनों नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्याप्त संख्याबल जुटने पर तीसरा प्रत्याशी उतारने की बात कही है। यदि सपा तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारती है तो चुनाव निर्विरोध होने की संभावना समाप्त हो जाएगी और दोनों दलों के सामने अपने विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती बढ़ जाएगी।
और पढ़े  अयोध्या- राज बहादुर यादव की 8वीं पुण्यतिथि पर याद आया शिक्षा और समाजसेवा का सफर
  • Related Posts

    ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में…

    कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी

    अगले साल की शुरुआत में अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल अभी से गर्म है। इस बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में…