अयोध्या- BJP के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।

 

 

अयोध्या भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 150 समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।बाबा गोरखनाथ के समर्थक गाजे-बाजे के साथ राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।बाबा गोरखनाथ ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों से पुराना वादा किया था, जिसे आज पूरा कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि 2024 में 35 दिन तक चले आस्था ट्रेन कार्यक्रम में उन्हें संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी।अलग-अलग पांच स्टेशनों से श्रद्धालुओं को टेंट सिटी तक लाने और वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी उनके पास थी।

 

बाबा ने कहा कि उस दौरान उनके 150 साथी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहे थे।उसी समय उन्होंने साथियों के साथ तय किया था कि एक बार सभी लोग साथ मिलकर रामलला का दर्शन करेंगे।चुनाव से जोड़कर सवाल पूछे जाने पर बाबा गोरखनाथ ने कहा- “भगवान के दर्शन करे जाइत हन, लड़ैक तो मन हइये बाय, ओहे लड़ा जाय।”कार्यकर्ताओं के जोश पर उन्होंने कहा- “जिसकी मस्ती जिंदा है, उसकी हस्ती जिंदा है।” उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता भी उसी तरह हैं।रामलला से प्रार्थना को लेकर बाबा ने कहा कि जो प्यार मिला है, वह बना रहे और जनता निरोग रहे, खुशहाल रहे और आनंदमय जीवन जिए।

और पढ़े  ट्रेड शो में दिखी UP की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी
  • Related Posts

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…

    अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर

         सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद वन विभाग और सेना अलर्ट मोड पर हैं। डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि कैमरा ट्रैप और…