अयोध्या- सेवा सेतु अभियान के तहत लगाया गया जनकल्याण शिविर

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत गुरुवार को पूरा बाजार ब्लॉक मुख्यालय में जनकल्याण शिविर का आयोजन शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं तीन दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं।

शिविर में मौके पर बनाए गए 10 आयुष्मान कार्डों का भी लाभार्थियों को वितरण किया गया। इससे पहले विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर का संचालन 7 अक्टूबर तक किया जाएगा।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
मौके पर तिलकराम मौर्य, अरविंद सिंह, शशि प्रताप सिंह, हरभजन गौड़, शैलेंद्र कोरी, गन्ना चेयरमैन दीपेंद्र सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्य, शिवम शुक्ला, स्वाति सिंह, रामप्रीत वर्मा, प्रवीण दुबे, कपिल देव वर्मा, नंदकुमार सिंह, वरुण चौधरी, देवता पटेल, जयप्रकाश श्रीवास्तव और दिनेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…