अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर

 

 

 सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि के बाद वन विभाग और सेना अलर्ट मोड पर हैं। डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि कैमरा ट्रैप और आर्मी के सीसीटीवी नेटवर्क से तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

 

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। छावनी में जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि सूर्यास्त के बाद अकेले बाहर न निकलें और मॉर्निंग-इवनिंग वॉक समूह में ही करें।

डीएफओ के अनुसार, दिखा तेंदुआ सब-एडल्ट और शर्मीले स्वभाव का है। अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। हर साल मानसून में सरयू में उफान से गोंडा के तेंदुए इधर आ जाते हैं, जलस्तर घटते ही वह वापस लौट जाएगा।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…

    अयोध्या- BJP के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।

        अयोध्या भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 150 समर्थकों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन करने पहुंचे।बाबा गोरखनाथ के समर्थक गाजे-बाजे के साथ…