उत्तराखंड BJP में फेरबदल: दुष्यंत गौतम की विदाई, राम माधव प्रदेश प्रभारी, बांसुरी स्वराज को नई जिम्मेदारी

भाजपा ने उत्तराखंड संगठन को लेकर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने लंबे समय से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे दुष्यंत गौतम को हटाकर वरिष्ठ नेता राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद बांसुरी स्वराज और वरिष्ठ नेता अरविंद मेनन को उत्तराखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

दुष्यंत गौतम करीब छह साल तक उत्तराखंड के प्रभारी रहे। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवाद के बाद उनका नाम चर्चा में आया था। हाल ही में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। पार्टी के इस बदलाव को वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के जरिए उत्तराखंड में संगठन को चुनावी मोड में और सक्रिय करने पर जोर रहेगा।
इधर, भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया और संचार से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी बदलाव किए हैं। सांसद अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
और पढ़े  सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: लोअर पीसीएस का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने परीक्षा में टॉप किया। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे…

    देहरादून: पुलिस विभाग में हुए फेरबदल, 21 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

    देहरादून पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 दरोगाओं और दो एएसआई के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नई…