IND vs WI- वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस सीरीज के साथ ही अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुटेगी। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर नजरें रहेंगी।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

भारत ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच से नमन धीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। प्लेइंग-11 को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि वह इस मैच में चार गेंदबाज और दो ऑलराउंडर के साथ उतरेंगे।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म, उन्नति के बाद सिंधू भी हारीं, बॉक्सर अंकुश का पदक पक्का
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- भारत को 31वां पदक, अभय सिंह ने स्क्वैश में जीता रजत

    एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले हैं। स्क्वैश में अभय सिंह और अनाहत सिंह के फाइनल मुकाबले हैं। एथलेटिक्स में भी कई भारतीय…

    एशियन गेम्स 2026- बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म, उन्नति के बाद सिंधू भी हारीं, बॉक्सर अंकुश का पदक पक्का

    एशियन गेम्स 2026 में 27 सितंबर को भारत के लिए कई अहम मुकाबले होंगे। मनु भाकर शूटिंग में उतरेंगी, जबकि भारतीय तीरंदाज सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे। हरजिंदर कौर…