बड़ी खबर: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर, 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे वैलिडिटी प्लान

भारत के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। अब आपको हर 28 दिन में अपना फोन रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने ‘टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026’ लागू कर दिया है। इस नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अब पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान पेश करने होंगे।

राघव चड्ढा ने एक्स पर साझा की जानकारी

बीजेपी सांसद राघव चड्ढा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए इस फैसले की जानकारी दी और खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि उन्होंने 11 मार्च को संसद में टेलीकॉम कंपनियों के ’28 दिन वाले गणित’ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। अपनी पोस्ट में सांसद चड्ढा ने भारत सरकार और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सीमित विकल्पों को लेकर लोगों ने अपनी चिंताएं उनके साथ साझा की थीं। अब इन नए नियमों के लागू होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान्स मिल सकेंगे।

 

13 की जगह अब होंगे 12 रिचार्ज

राघव चड्ढा ने पोस्ट में बताया कि अब ग्राहकों को एक साल में 13 बार के बजाय सिर्फ 12 बार रिचार्ज कराना होगा। इसके अलावा डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले लोगों के लिए वॉइस और एसएमएस वाले प्लान के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स की वजह से कंपनियां साल में एक महीने का अतिरिक्त पैसा वसूल लेती थीं। 30 दिन के साइकिल से आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला अनावश्यक बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।

और पढ़े  टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे: चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी बोले-न्याय जरूर होगा

 

 

सिर्फ कॉलिंग वालों के लिए सस्ते प्लान

नए नियमों को लागू करते हुए सरकार और ट्राई (TRAI) ने कम रिचार्ज कराने वाले उन यूजर्स का भी खास ख्याल रखा है, जिन्हें इंटरनेट से ज्यादा मतलब नहीं होता और वे सिर्फ बेसिक कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं। अब एयरटेल, जियो, वोडाफोन और बीएसएनएल जैसी टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे सस्ते वॉइस और एसएमएस प्लान्स भी उपलब्ध करने होंगे, जिनमें महंगे इंटरनेट डेटा का कोई चार्ज नहीं जुड़ा होगा। इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जो कम खर्च में मोबाइल सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं।

राघव चड्ढा ने ट्राई का व्यक्त किया आभार

अपनी पोस्ट में सांसद चड्ढा ने भारत सरकार और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के सीमित विकल्पों को लेकर लोगों ने अपनी चिंताएं उनके साथ साझा की थीं। अब इन नए नियमों के लागू होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज प्लान्स मिल सकेंगे।

ट्राई (TRAI) की प्रक्रिया में इस मुद्दे पर उपभोक्ताओं और टेलीकॉम इंडस्ट्री समेत अलग-अलग पक्षों से सुझाव भी लिए गए थे।

  • Related Posts

    एलएनजी से दौड़ी देश की पहली डुअल-फ्यूल ट्रेन: गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- सुविधाओं-सुरक्षा में बड़ा बदलाव

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से देश की पहली एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस)  से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना…

    मन की बात का 138वां एपिसोड- PM मोदी- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, जनगणना को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर, 2016 को हुई स्ट्राइक को याद…